ALPHABET (वर्णमाला )- वर्णो के व्यवस्थित तथा क्रमबद्ध समूह को वर्णमाला कहते हैं। अंग्रेजी वर्णमाला में 26 अक्षर होते हैं।
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z
अंग्रेजी वर्णमाला के 26 अक्षरों को तीन भागो में बांटा गया है।
1-VOWEL
2- SEMI VOWEL
3- CONSONENT
1- VOWEL - वह अक्षर जिसका उच्चारण विना दुषरे अक्षर की सहायता के हो वह स्वर कहलाता है।
जैसे - A,E,I,O,U
2- SEMI VOWEL - वह अक्षर जो खुद का Vowel and consonent
उच्चारण सम्पूर्ण करता है। उसे अर्ध स्वर कहते है Semi vowel की संख्या दो होती है। जैसे W,Y
3- CONSONENT - वह अक्षर या वर्ण जिसका उच्चारण स्वर वर्ण की सहायता से हो वह व्यंजन कहलाता है।
जैसे - B, C, D, F, G, H, J , K, L, M, N, P ,Q, R, S, T, V, X, Z,
अंग्रेजी में LETTER दो प्रकार की होते हैं।
1- CAPITAL LETTER
2- SMALL LETTER
अल्फाबेट लिखने का नियम
१- जान किसी हिंदी शब्द के शुरू या बिच में व्यंजन हो और उसके साथ स्वर नहीं हो तो " A" का प्रयोग किया जाता है।
नरम = न+र+म = NARAM
करन = क+र+न = KARAN
2-जान किसी हिंदी शब्द के अंत में त्र , ट्र ,द्र ,ब्र आदि जैसे अक्षर का उपयोग हो और इसमें कोई स्वर नहीं हो तो इनके साथ " A " का प्रयोग किया जाता है।
जैसे -
राष्ट्र = RASTRA
फक्र = FAKRA
यन्त्र = YANTRA
3- जब किसी व्यंजन में ( क्र ,ब्र ) इस तरह के चिन्ह का प्रयोग हो तो ऐसे अक्षर के साथ "A" का प्रयोग नहीं किया जाता है।
जैसे -
कृष्णा = KRISHNA
ब्राउन = BROWN
मृणाल = MRINAL
4- दो अक्षरों से बने व्यंजन के बिच "A" का प्रयोग नहीं होता है।
जैसे -GYA , TR, KSH, DH, PH
WORDS (शब्द )- वर्णो का ऐसा समूह जिसका कोई अर्थ हो तथा जो स्वतंत्र हो, उसे शब्द कहते हैं।
जैसे Cat, Rat, Mat, Bat, Book, etc .
लेकिन प्रत्येक वर्ण - समूह को शब्द नहीं कहा जा सकता ; जैसे Tca,Tra ,Tma , Tab ,Kboo etc. ये वर्ण समूह तो हैं परन्तु इनका कोई अर्थ नहीं निकलता अतः इसे शब्द नहीं कहा जा सकता।
SPELLING (वर्तनी )- किसी शब्द में अक्षरों को जिस तरह से व्यवस्थित किया जाता है, उसे स्पेलिंग कहते हैं।
यह भाषा का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसमें हर सावधानी बरतनी चाहिए। अन्यथा इसका परिणाम गलत शब्द या गैर शब्द हो सकता है;
P, T, O = POT, OTP, OPT, TOP, TPO, PTO
इस उदाहरण में, हमने तीन अक्षरों को अलग-अलग तरीकों से व्यवस्थित किया है और आप परिणाम देख सकते हैं।
SENTENCES (वाक्य )
शब्दों का ऐसा समूह जिससे कुछ अर्थ निकले वाक्य कहलाता है।
एक वाक्य में निम्नलिखित विशेषताएँ होनी चाहिए:
1- इसके शब्दों को उचित क्रम में व्यवस्थित किया जाना चाहिए। यदि शब्द का क्रम सही नहीं है, तो इसका मतलब कुछ भी नहीं हो सकता है, या इसका मतलब कुछ और हो सकता है जो निर्धारित किया गया था; उदाहरण के लिए
1- He is a doctor . Affirmative sentences
2- Is he a doctor ? Interrogative sentences
3- A doctor he is No sentences
4- A he doctor is No sentences
2- यह सार्थक होना चाहिए। इसके तथ्यों को एक उचित क्रम में व्यवस्थित किया जाना चाहिए; उदाहरण के लिए :
भारत राजस्थान का सबसे बड़ा राज्य है।
इस उदाहरण में, शब्द का क्रम ठीक है, लेकिन तथ्यों को उलट दिया गया है, इसलिए यह एक बाधा बन गया है; यह होना चाहिए था:
राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य है।
Types of sentences
There are five types of sentences ;
1- Assertive sentences
2- Interrogative sentences
3- Optative sentences
4- Imperative sentences
5-Exclamatory sentences
Very knowledgeable
जवाब देंहटाएं