NUMBER ( वचन )
परिभाषा - Noun ( संज्ञा ) का वह रूप जिससे उसके एक या एक से अधिक होने का बोध हो , वचन कहलाता है। अंग्रेजी में वचन दो प्रकार के होते है।
1- Singular number (एकवचन )
2- Plural Number ( बहुवचन )
1- Singular number (एकवचन ) - एकवचन से केवल एक व्यक्ति , वस्तु या स्थान का बोध होता है। जैसे
book, man, hand, city, girl, bed, dog, ant, lock, box, fox, day, key, etc.
2- Plural Number ( बहुवचन )- बहुवचन से एक से अधिक व्यक्ति , वस्तु या स्थान का बोध होता है। जैसे - boys, men, chairs, cities, books, dogs, houses, beds, gases, boxes, classes, days, etc.
Singlar से Plural बनाना
एकवचन से बहुबचन बनाने के निम्नलिखित नियम है।
नियम १- Singular से Plural बनाते समय संज्ञाओं के अंत में "S" जोड़ देते हैं। जैसे -
Singlar Plural
Hand Hands
Girl Girls
Pen Pens
Cow Cows
Book Books
Dog Dogs
Ant Ants
नियम 2- जिस Noun के अंत में s,ss,ch, sh, या x आये तो उनका plural अधिकतर es लगाने से बनता है। जैसे -
Singular Plural
Box Boxes
Fox Foxes
Class Classes
Watch Watches
Dish Dishes
Bunch Bunches
Bush Bushes
नियम 3- यदि संज्ञा के अंत में "y "हो तो उससे पहले a,e,o में से कोई vowel हो तो Plural बनाते समय s लगाते हैं। जैसे
Singular Plural
Boy Boys
Day Days
Monkey Monkeys
Toy Toys
Key Keys
Joy Joys
नियम 4- यदि संज्ञा के अंत में "y " आये "y " के पहले कोई consonant तो Plural बनाते समय "Y "को " i "में बदलकर " es "लगाते हैं। जैसे -
Singular Plural
Baby Babies
Pony Ponies
Army Armies
Fly Flies
Sky Skies
Duty Duties
City Cities
Story Stories
Enemy Enemies
नियम 5- जिस संज्ञा के अंत 'f' या 'fe' आते हैं ,तो उनके plural बनाते समय f या fe को ves में बदल देते हैं। जैसे -
Calf calves
Shelf Shelves
Life Lives
Thief Thieves
Leaf Leaves
Knife Knives
Wife Wives
Wolf Wolves
नियम 6- जिन संज्ञा का अंतिम अक्षर 'O 'हो ,उनके plural बनाते समय es लगाया जाता है।
Valcano valcanoes
Cargo Cargoes
Mango Mangoes
Hero Heroes
Tomato Tomatoes
Potato Potatoes
Buffalo Buffaloes
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें