सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Featured Post

Class 11 English Discovering Tut The Saga Continues Explanation

  Class 11 English Discovering Tut The Saga Continues   Explanation With Reference to Context Discovering Tut The Saga Continues   - Up CBSE board Class 11 Chapter 3 Discovering Tut The Saga Continues   Detailed Explanation of the lesson with summary and meaning of difficult words. The name of the Lesson Discovering Tut The Saga Writer of this Chapter-  A. R Williams   About the Author------ A.   R Williams has been special in science and culture heritage. She was awarded many times. She devoted herself to solve ancient mysterious of the world. About the lesson ------ O nce upon a time a great civilization flourished in Egypt. At that time, a powerful royal family ruled over Egypt. The majestic tombs were left. The rulers were mummified. Tut was the last ruler of the royal family. Howard carter discovered his tomb.        Explanation with reference to context the following passage: 1-All afternoon……. R...

PARTS OF SPEECH (शब्दभेद)


भारत मे 121 से भी अधिक भाषाएं बोली जाती है, और आजादी के बाद किसी भी एक भाषा को राष्ट्र भाषा के रुप मे चूनना बहुत ही कठिक कार्य था। जबकि देश के ज्यादातर हिस्सों मे हिन्दी भाषा ही बोली जाती थी, लेकिन दक्षिण भारतीय लोग हिन्दी भाषा का पूरजोर विरोध करते और वो सभी हिन्दी को राष्ट्र भाषा मानने के सख्त खिलाफ थे। परिणामस्वरुप चुनी गयी अन्य 22 भाषाओं मे से अंग्रेजी भाषा को चुना गया। आज भारत मे कोई अधिकारिक भाषा नही है लकिन अंग्रेजी भाषा का अपना ही एक महत्व है।

आज के दौर में English बोलना, लिखना और पढ़ना बहुत आवयशक हो गया है। खासकर उन लोगों के लिए तो बहुत जादा जो अभी स्कूल या कॉलेज में अपनी पढ़ाई पूरी कर रहें है। अंग्रेज़ी बोलने के लिए आपको शब्दों का प्रयोग तो ठीक से करना आना ही चाहिए, साथ ही English Grammar का भी अच्छा knowledge होना चाहिए।


इस पोस्ट में आप जानेंगे कि English Grammar कैसे सीखें और उसका English में कितना importance है। किसी भी भाषा को सीखने के लिए उसका Grammar सीखना बहुत जरूरी होता है.

 एक भाषा को सीखने के लिए हमें उस से जुड़े concepts को ठीक से समझना होता है और बहुत सी आवश्यक चीजों का ध्यान रखना पड़ता है| अच्छी अंग्रजी पढ़ने, लिखने और बोलने के लिए आपको English Grammar अच्छे से सीखना होगा|

आखिर Grammar हमें अलग- अलग शब्दों को इस्तेमाल करके वाक्य बनाना सिखाते हैं। 

यहाँ पर आपको Starting से English Grammar कैसे सीखे और Grammar से जुड़ी बहुत सी जरूरी जानकारी प्राप्त होगी। और आप जान पाएंगे की अंग्रेजी व्याकरण सीखने के लिए शुरुआत कहाँ से करें

सबसे पहले ये समझना होगा की Grammar आखिर होता क्या है? Grammar वह ज्ञान होता है जिसके द्वारा हम किसी भी भाषा को ठीक तरह से बोलना, लिखना और पढ़ना जान लेते है | या यू कहें कि Grammar किसी भी भाषा को सीखने की चाबी है|


अगर आपको English भाषा को अच्छी तरह से सीखना है तो English grammar को सीखना ही होगा| Grammar (व्याकरण) – नियमों के उस संग्रह को बोलते हैं, जिस से ये पता चलता है कि भाषा कैसे काम करती है।


अगर हम बात करें Complete English Grammar की, तो हमे बहुत सारी चीज़ें पढ़नी और सीखनी पड़ेगी| जोकि आप समय के साथ सिख सकते हैं|


लेकिन एक अच्छी शुरुआत करने के लिए और Grammar को अच्छे से समझने के लिए हमें basics जैसे कि Nouns, Verb, adjective, tense, adverb, article, preposition Conjunction  आदि चीजों को सीखने की ज़रूरत है। 

  Parts of speech को हिंदी में शब्दभेद कहते हैं और इसके पूरे 9 प्रकार होते हैं। अगर आप अपने ग्रामर को और भी बेहतर करना चाहते हैं तो आपको इन parts of speech को जरूर पढ़ना चाहिए।

  अगर आपको शब्दभेद के बारे में अच्छी  Knowledge होगी तो आप बहुत ही अच्छे तरीके से Grammar समझ सकते हैं। चाहे हिंदी Grammar हो चाहे इंग्लिश Grammar ये सब सीखने के लिए आपको इन Parts of speech in Hindi को जरूर सीखना चाहिए। 

  तो चलिए सबसे पहले शब्दभेद का Definition जानते है और एक-एक कर इन सभी 8 प्रकार के बारे में detail में पढ़ते हैं।

     

                              PARTS OF SPEECH 

प्रत्येक वाक्य में प्रत्येक शब्द का अलग - अलग कार्य होता है।  इस कार्य के अनुसार शब्दों को नौ भागों में बांटा गया है जिन्हे शब्दभेद (Parts of speech ) कहते है।

ये निम्न्लिखित है :

1-Noun                   ( संज्ञा )

2- Pronoun           ( सर्वनाम )

3- Verb                   ( क्रिया )

4- Adjective          ( विशेषण ) 

5- Adverb            ( क्रियाविशेषण )

6- Preposition    ( सम्बन्धबोधक )

7- conjunction      ( समुच्यबोधक )

8- Interjection      (  विस्मयादिबोधक ) 

9- Article                (अग्रशब्द )



Note - Verb के  Participle , Gerund तथा Infinitive रूपों को Double parts of speech कहते है।  

                                1-  NOUN ( संज्ञा )

परिभाषा - किसी प्राणी ,स्थान ,वस्तु , गुण, दशा या कार्य आदि के नाम को संज्ञा कहते है।  जैसे , Man , Book , Water, Table, Agra इत्यादि। 

हम दिनभर में जितने भी नाम का उपयोग करते है वो सब संज्ञा है चाहें वह व्यक्ति, वस्तु ,स्थान या पशु-पक्षी हो।

◾ सोचिए अगर नाम ना होता तो हम किसी भी विशेष वस्तु की पहचान कैसे करते। और फिर सब कुछ एक समान लगता। इसीलिए किसी भी चीज, वस्तु, स्थान और व्यक्ति को पहचानने हेतु नाम दिया जाता है।

◾ अगर आप किसी को उसके नाम से पुकारते हैं तो यह आसान हो जाता है आपके लिए। बिना किसी के नाम के, आप कैसे उसे पुकार सकते हैं।आप क्या कह कर बुलाएँगे उसे कुछ तो नाम जरूर रखेंगे वह कुछ भी हो सकता है चाहे आप उसे घोडा कहे या गधा या बन्दर या राजू  

Note - वस्तु (thing) शब्द का व्यापक अर्थ है।   अंतर्गत देश ,स्थान, नदी,पहाड़  तथा वे सभी वस्तुएं आती है जिन्हे हम देख सकते हैं और जिनके बारे में सोच सकते हैं। 

Examples

Reeta            प्राणी का नाम 

Jaipur           स्थान का नाम 

Gold              वस्तु का नाम  

Goodness     गुण का नाम 

Poverty         दशा का नाम 

Class             समूह का नाम         

                                                                                                                                                                     निम्नलिखित को ध्यान से पढ़िए  :

1- प्राणियों के नाम - Ram, Sonam, Anshu, Kumar             

2- पशुओं के नाम - Cow, Horse, Lion

3- पक्षियों के नाम - Parrot, Kite, pigeon 

4-स्थान के नाम - Mathura, Kanpur, Agra

5- वस्तुओं के नाम - इनमे नदियों, पहाड़ो ,पुस्तकों , महीनों , दिनों , खाड़ियों, समुन्द्रों, तथा प्राकृतिक पदार्थो के नाम भी आते हैं।

(a) वस्तुओं के नाम - Table, Chair, House, Book

(b) नदियों  के नाम - Ganga, Yamuna, Godavari 

(c) पुस्तकों के नाम - Mahabharat, Ramayan, Gita, Bible, Quran
(d) महीनो के नाम - January, March, Kartik 
(e) दिनों के नाम - Sunday, Monday, Tuesday
(f) प्राकृतिक पदार्थो के नाम - Gold, Silver, Copper, Water 
6- गुणों के नाम - Goodness, Honesty, Bravery, 
7- दशाओं के नाम - Childhood, Youth, Anger, Sickness 
8- कार्य के नाम - Laughter, Theft
9- समूह के नाम - Class, Army, Family

 Noun (संज्ञा ) ज्ञात करने की  विधि 

नियम - क्रिया(verb) से पहले "कौन" , "क्या " ,"किसको", " किसने" आदि लगाकर प्रश्न करने पर जो शब्द उत्तर में आये वही संज्ञा (Noun) होगा।  
                           KINDS OF NOUNS
Threre are five types of nouns
1- Proper Noun   ( व्यक्तिवाचक संज्ञा )
2- Common Noun  ( जातिवाचक संज्ञा )
3- Collective Noun ( समूहवाचक संज्ञा )
4- Material Noun      ( पदार्थवाचक संज्ञा )
5- Abstract Noun   ( भाववाचक संज्ञा ) 
                    1- PROPER NOUN (( व्यक्तिवाचक संज्ञा )
परिभाषा - व्यक्तिवाचक संज्ञा वह संज्ञा है जो किसी विशेष व्यक्ति , स्थान या वस्तु  के लिए प्रयोग होता है।  जैसे ;
 १- व्यक्ति का नाम - Ram, Mohan, Sohan, Asha  आदि।  
२- स्थान का नाम - Aagra, Delhi, Kolkata आदि।  
३- दिन महीनों तथा त्योहारों के नाम - Sunday, Monday , March, Diwali Holi आदि। 
NOTE-  Proper Noun का पहला अक्षर सदैव Capital होता है।  जैसे Mathura , Ramayan , Gita , Saroj, Goa ,etc.   

                2- COMMON NOUN (जातिवाचक संज्ञा )

परिभाषाCommon Noun वह Noun है जो किसी विशेष ,वस्तु या स्थान का ज्ञान नहीं कराता बल्की एक ही जाती की सब वस्तुओं का बोध कराता  है।  जैसे : 
वस्तुओं के नाम - Table Chair , Pen ,Book, Box, Laptop   आदि। 
व्यक्ति तथा पशु पक्षी = Boy, Girl, Man, woman, Horse, Parrot, Cow, Birds,आदि।  
1-NOTE- जब Proper , Material aur Abstract के पहले कोई भी Article (A, An, The) का प्रयोग हुआ हो या वे बहुवचन में प्रयुक्त हुए हो तो इनको जातिवाचक संज्ञा (Common Noun ) समझा जाता है।  जैसे :
१- Shakespeare is the greatest dramatist of England. ( Proper Noun)
 Kalidas is the Shakespeare of India. (Common Noun) 
3-Fish is a good food.          (Material Noun)
Fish live in water.                   ( Common Noun ) 
2- जब किसी Proper Noun से व्यक्तियों या  वस्तुओं की एक समूह का बोध हो तो उसे Common Noun समझा जाता है जैसे: 
He is the kalidas of the age
यहाँ कालिदास से तात्यपर्य अपने समय का सबसे महान नाटककार हैं। 


                            3-COLLECTIVE NOUN (समूहवाचक संज्ञा )-

परिभाषा- किसी झुण्ड,  व्यक्तियों के  समुदाय तथा वस्तुओं के समूह के नाम को समहुवाचक      संज्ञा   (collective Noun )कहते हैं। जैसे : Class, Army. Flock, Crowd, Bunch, आदि। 
NOTE- जब Collective Noun किसी विशेष झुण्ड या समूह का बोध कराता है तो वह proper Noun होता है।  जैसे : Simon Commission , The Indian Army , The Royal Navy  इस Nounको Noun Of Multitude भी कहते हैं।  

                      A List Of Collective Nouns

1- An army of soldeirs
2- A band of musicians 
3- A batch of boys 
4- A bundle of sticks 
5- A bunch of grapes 
6- A bunch of keys 
7- A class of students 
8- A crowd of peoples
9-A group of persons
10- A heap of sand 
11-A groups of robbers
12- A hive of bees 
13- A herd of cattle 
14- A library of books
15- A nation of people
16- A pile of wood 
17- A nest of birds 
18- A set of furniture 
19- A patrol of Scouts 
20- A party of friends 

                   4- MATERIAL NOUN (पदार्थवाचक संज्ञा )

परिभाषा - Materials noun वह Nounहै जो धातु या पदार्थ का बोध कराता है जिससे दूसरी अन्य चीजे बनाई जाती है। 
जैसे : gold, silver, copper stone, water, oil, wood . आदि 
This ring is made of gold.
your plate is made of silver,

                         5-ABSTRACT NOUN (भाववाचक संज्ञा )

परिभाषा - जिस NOUN से किसी गुण , दशा या कार्य का बोध हो तो उसे Abstract Noun कहते हैं।  जैसे :
गुण (Quality )- Goodness, Honesty, Height, Wisdom, Beauty.
दशा (state) - Youth, Sickness, Death, Childhood .
कार्य - (Action)- Laughter, Movement, Revenge Judgement .
NOTE- Abstract Noun   का आकार, वजन या रंग नहीं होता। ये  ऐसी वस्तुए हैं  
जिन्हे हम न तो देख सकते है और न तो छू सकते हैं।  हम उन्हें केवल छू सकते है, अनुभव कर सकते हैं।  हम एक गुलाब को देख सकते है , स्पर्श कर सकते है लेकिन उसकी सुन्तरता को केवल सोच सकते हैं।  
 2- Arts  और   science के नाम Abstract Noun होते है।  
जैसे : Physics ,  Chemistry, Music, History .आदि 
3- कुछ प्रमुख Abstract Noun - Beauty, Nobility, Speech, Service, Bondage, Sight, Heroism, Height, Depth Victory. 

टिप्पणियाँ

  1. काफी अच्छा है पढकर बहुत कुछ सीख सकते हैं
    धन्यवाद
    🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Keeping Quite Explanation Reference to Context Questions and Answers

Class 12 Keeping Quite Explanation Reference to Context Questions Answers Summary Central Idea The name of the Lesson – Keeping Quite ( शांत रहना  ) Writer of this Chapter – Pablo Neruda Born – 12 July, 1904 – 1973 Award- Nobel Prize -1971   Summary of the Poem In this poem, the poet asks to be calm, the poet wants to keep calm till the count of twelve. The poet says that for a second no person in the world should speak in any language nor move any part of his body. The poet wants all the machines of the world to stop for a while. All types of warfare should be stopped at once. The poet describes the victory of war as meaningless. He says that no one survives after the war. Everyone enjoy this moment, everyone came out wearing new clothes, the poet wishes for stability, which means completely silent. He believes that a long silence can do a lot of good for a human being. The poet says that we should take inspiration from the earth, which keeps doing its w...

Class 12 A Roadside Stand explanation reference and context

Class 12 A Roadside Stand   explanation reference to context Explain with reference to the context of the following stanza . 1- The little   old ------------------- and withering faint . Reference - These lines are taken from the poem ' A Roadside Stand' by Robert Frost. Context - The given line gives the roadside stands and their position. Explanation - There is a small house which is strange and a small new shed has also been set up on the side of the road on the opposite side of the front, where the traffic, all vehicles pass by. There are roadside settlements selling various fresh produce, but they were in very poor condition and, pathetically, very sadly, they requested not to demand only a dole, according to the poet, of bread. Charity, that approach will not be in the interest of justice. They expect only some money, cash whose circulation is found to be helpful for growth. Cash survives the collapse of the city's economy, which gradually diminishes in the...

A Things of Beauty' Explanation Reference To The Context Class 12

  A Things of Beauty' Explanation Reference to the Context  Class 12  Should Wizard Hit Mommy - Up CBSE board Class 12 Chapter 5 Things of Beauty  Detailed Explanation of the lesson with summary and meaning of difficult words. In addition, the explanation is followed by a summary of the text. All questions and answers given in the lesson are covered The name of the Lesson A Thing of Beauty ( सुंदरता की वस्तू ) Writer of this Chapter – John Keats Born – (October 31, 1795) Dead – February 3, 1821) About the Author John Keats was born on October 31, 1795 in London, United Kingdom. He was an English Romantic poet. Although trained to be a surgeon, he decided to devote himself to poetry. He was Lord Byron and P.B. Shelley was one of the main figures of the second generation of Romantic poets, while his works were published only four years before his death from tuberculosis at the age of 25. His important poems are A Nightmare, To Autumn, The Grecian Urn on John Keats' 18...